राजनांदगांव। होटल अमोरा में गरम मसाला रेस्टोरेंट का शुभारंभ रविवार को नगर के महापौर मधुसूदन यादव के करकमलों से किया गया। इस मौके पर नगर निगम के एमआईसी सदस्य राजा माखीजा सहित शहर के प्रमुख व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
होटल अमोरा के एमडी अंकित दुआ ने बताया कि गरम मसाला रेस्टोरेंट का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को उच्च गुणवत्ता वाला संतुलित भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस रेस्टोरेंट की खास पहचान है '3S' – स्वस्थ, शुद्ध और स्वादिष्ट।
यहां इंडियन, चाइनीज, तंदूरी और कांटिनेंटल जैसे विभिन्न व्यंजन एक ही छत के नीचे मिलेंगे। रेस्टोरेंट का संचालन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक किया जाएगा। ग्राहक यहां ग्रुप बुकिंग, किट्टी पार्टी, बर्थडे पार्टी जैसे कार्यक्रम भी मना सकेंगे।

