बालोद। आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी पुनारद निषाद एवं जिलाध्यक्ष बालक सिंह साहू के नेतृत्व में 27 सितम्बर को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संजारी-बालोद विधानसभा के ग्राम संनौद तथा गुंडरदेही विधानसभा के अर्जुन्दा कस्बे में आयोजित हुई।
बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही संजारी-बालोद और गुंडरदेही विधानसभा की 10 प्रमुख समस्याओं और 5 सुझावों को लिखित रूप में जिला प्रभारी को सौंपा गया।
यह जिला प्रभारी का विधानसभा चुनाव के बाद पहली बैठक रही। चुनाव परिणामों के बाद अब संगठन को मज़बूत करने की दिशा में पार्टी ने कमर कस ली है। बैठक के दौरान नए साथियों को आम आदमी पार्टी की टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर संजारी-बालोद विधानसभा प्रभारी जसवंत सिन्हा, डोंडी-लोहारा प्रभारी रोहित साहू, गुंडरदेही प्रभारी बालक सिंह साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर, जिला सचिव कैलाश बंजारे, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सोनकर व डॉ. भुवनेश्वर कुंभकार, संस्थापक सदस्य मधुसूदन साहू, जिला कार्यालय प्रभारी डॉ. गुमान सिंह साहू, कांता गरिहा, किरण साहू, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम निषाद (गुरुर) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




