खैरागढ़ - ग्राम संडी निवासी के अनुसार उनके बड़े भाई रामचंद्र वर्मा शनिवार 1 फरवरी 2026 को निजी कार्य से अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LH 2825 से खैरागढ़ आए थे. काम निपटाकर लौटते समय खैरागढ़ इतवारी बाजार से गांव के उमा वर्मा को बाइक में पीछे बैठाकर ग्राम संडी अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान ग्राम संडी से पहले स्थित पुल के पास पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक MP 50 MF 7551 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं. दुर्घटना में रामचंद्र वर्मा के दोनों पैरों और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया गया था . प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया गया है. वहीं उमा वर्मा को भी चोट-खरोंच आई है.
Loading...




