खैरागढ़। ग्राम केसला बाजार अतरिया में आगामी 6 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी. जयंती समारोह को लेकर गांव में खासा उत्साह का माहौल बना हुआ है.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय विक्रांत सिंह उपस्थित रहेंगे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मेंहर समाज (रौंदा क्षेत्र) की अध्यक्ष श्रीमती नीलम खरे करेंगी. विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सभापति जमुना नरेश कुर्रे, दिनेश वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजे श्री त्रिपाठी, जनपद सदस्य लक्ष्मी कुमार वर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घमन साहू शामिल रहेंगे. इसके अलावा सरपंच, उप सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. जयंती आयोजन की तैयारियों में सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय शिवारे, फूसकूराम शिवारे, रोहित पठारी सहित अन्य सामाजिकजन सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. संत रविदास महाराज के समता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.




