राजनांदगांव - जिले के मोहनपुर गांव का रहने वाला 7 वर्षीय प्रांजल कौशिक अपनी उम्र से कहीं बड़ी लड़ाई लड़ रहा है. चिकित्सकीय जांच में यह सामने आया है कि प्रांजल की दोनों किडनियां पूरी तरह फेल हो चुकी है. फिलहाल बच्चे को डायलिसिस के सहारे जीवित रखा जा रहा है लेकिन डॉक्टरों ने साफ तौर पर कहा है कि प्रांजल की जान बचाने के लिए किडनी ट्रांसप्लांट अनिवार्य है. डॉक्टरों के अनुसार इलाज पर करीब 35 से 40 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। यह राशि एक साधारण मजदूरी-किसानी पर निर्भर परिवार के लिए जुटा पाना लगभग असंभव है. बच्चे के माता-पिता की आंखों में बेबसी साफ झलकती है. उन्होंने कहा हम दिन-रात अपने बच्चे की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आर्थिक मजबूरी के आगे पूरी तरह टूट चुके हैं. हर बीतता दिन प्रांजल की हालत को और गंभीर बनाता जा रहा है। यदि समय रहते इलाज नहीं मिला, तो उसके जीवन पर बड़ा संकट मंडरा रहा है. इस हृदयविदारक स्थिति में आम नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, सांसद-विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन से मानवीय आधार पर सहयोग की अपील की जा रही है. आपका छोटा-सा सहयोग भी एक मासूम की ज़िंदगी बचा सकता है. इलाज हेतु सहयोग के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर: 8982403958
Loading...




