चिरायु पोल्ट्री एंड फीड्स की पहल पर आयोजित होगा शिविर, ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील

बालोद/डौंडी लोहारा। स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण अंचल तक पहुंचे, इसी उद्देश्य को लेकर चिरायु पोल्ट्री एंड फीड्स के सौजन्य से 3 जून मंगलवार को ग्राम अरजपुरी के बाजार चौक में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में बालोद जिले के सुप्रसिद्ध नरसिंह मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करेगी और परामर्श देगी।
यह दूसरा अवसर है जब चिरायु पोल्ट्री एंड फीड्स द्वारा वनांचल ग्राम अरजपुरी में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। संचालकों ने बताया कि ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।
शिविर में नरसिंह मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. तारेश रावटे (MBBS, MBA-HA) स्वयं उपस्थित रहेंगे। उनके साथ हड्डी रोग, शिशु रोग, मूत्र रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, नाक-कान-गला और स्त्री रोग जैसे विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम शिविर में सेवा देगी।
शिविर आयोजकों ने ग्राम अरजपुरी सहित आसपास के समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं।


