खैरागढ़। जिले के कोटरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और आम नागरिक के बीच संवाद का एक सकारात्मक और प्रेरणादायी उदाहरण सामने आया. कोटरा के यादव समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा के निवास पर सामूहिक रूप से मुलाकात कर जीवन नेतृत्व और समाजसेवा से जुड़ी सीख लेने की इच्छा जताई. इस अवसर पर समाज के लोगों ने समाज भवन निर्माण की मांग रखी जिस पर विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने सहमति जताते हुए शीघ्र सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वे जल्द ही समाज के सामाजिक कार्यक्रमों में स्वयं शामिल होंगी. विधायक ने उपस्थित महिलाओं और पुरुषों को आश्वस्त करते हुए कहा चिंता न करें मैं आप सभी की प्रतिनिधि हूं और आपकी सेवा के लिए ही बैठी हूं. संवाद के दौरान कोटरा के यादव समाज की महिलाओं एवं ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे विधायक के कार्यों, विचारधारा और जनसेवी दृष्टिकोण को समझने आए हैं. ग्रामीणों का कहना था कि विधायक यशोदा वर्मा की सार्वजनिक छवि वास्तविक जीवन में भी उतनी ही सरल, सहज और आत्मीय है. उन्होंने उन्हें केवल एक राजनीतिक प्रतिनिधि नहीं बल्कि जमीन से जुड़ी किसान परिवार की बेटी के रूप में देखा. विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि राजनीति को केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति से जुड़ने और सेवा का साधन मानना चाहिए. उन्होंने कहा मैं सदैव आपके सुख-दुख में सहभागी रहूंगी.आप मुझे विधायक नहीं अपनी बेटी समझें. कोटरा निवासी रंजीता यादव, अनीता यादव और टिकेश्वरी यादव ने बताया कि इस संवाद से उन्हें समाजसेवा और सामाजिक भागीदारी के प्रति नई प्रेरणा मिली है. महिलाओं ने कहा कि ऐसे अनुभव उन्हें आत्मनिर्भर बनने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं. ग्रामीणों का मानना है कि इस प्रकार के सरल सार्थक और आत्मीय संवाद समाज में विश्वास सहयोग और सकारात्मक परिवर्तन की भावना को मजबूत करते हैं. विधायक यशोदा वर्मा का यह दृष्टिकोण इस बात को रेखांकित करता है कि सच्चा नेतृत्व अधिकार का नहीं बल्कि जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सेवा का पर्याय है।इस अवसर पर बलीराम यादव , एवनयादव ,कमलेश यादव ,सुनील यादव , संतोष यादव , इश्वर यादव , रति राम यादव ,राकेश यादव, गोमती यादव , कलेंद्री यादव , सीमा यादव , देवकुमारी , लता यादव सहित समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे .
Loading...

