छुईखदान। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अयाश सिंह बोनी के प्रथम छुईखदान आगमन पर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया तथा छत्तीसगढ़ महतारी में विधिवत माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया. स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री बोनी का अभिनंदन किया. समारोह में कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला और संगठन के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ.
कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री श्री नवनीत जैन, जिला पंचायत सदस्य श्री ललित चोपड़ा, छुईखदान मंडल अध्यक्ष भावेश कोचर, ज्ञान यादव, ऋषि सिंह, आलोक भैया, शैलेश जैन, महावीर जैन, नवीन चंद्राकर, कमलेश साहू, पप्पू चंद्राकर, दादू चंद्राकर, अशोक साहू, सुरेन्द्र तिवारी, नवीन यादव, शुभम विश्वास, सुमित जैन, अजेन वर्मा, नमन सिंह, आदित्य वैष्णव, कृष्णा निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अयाश सिंह बोनी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।




