खैरागढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ के नेतृत्व में ग्राम ढिमरीकुआ में “मनरेगा बचाओ संग्राम” एवं किसान हितैषी मांगों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम किया गया। कार्यक्रम में खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा विशेष रूप से शामिल हुईं. धरना स्थल पर विधायक यशोदा वर्मा सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने और महात्मा गांधी के नाम को हटाने की कथित कोशिशों के विरोध में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर सांकेतिक चक्काजाम किया. धरना-प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को उठाते हुए धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने की जोरदार मांग की गई, ताकि सभी किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जा सके और उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े. विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने कहा मनरेगा बचाओ संग्राम केवल नाम की लड़ाई नहीं है यह देश के करोड़ों मजदूरों के सम्मान और रोजगार की लड़ाई है. सरकार को चाहिए कि मजदूरों और किसानों की आवाज सुने धान खरीदी की समय-सीमा तत्काल बढ़ाई जाए, ताकि अन्नदाताओं को राहत मिल सके. कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीलांबर वर्मा, कोमल साहू अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी, संदीप सिरमौर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ ग्रामीण, अरुण भारद्वाज अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ शहर, आरती महोबिया अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस केसीजी, दीपक देवांगन नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका खैरागढ़, विधायक प्रतिनिधि पुरान सारथी, रविन्द्र सिंह, कोमल वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान, मनरेगा श्रमिक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे.
Loading...

