साल्हेवारा। शो रूम के मैनेजर पंकज नायक ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 12 जनवरी को शाम करीब 5 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके ऊपर हमला किया और शो रूम के सामान को नुकसान पहुंचाया. पंकज नायक ने बताया कि वह शो रूम के कांउटर में बैठे थे तभी दो लोग आए और बजाज प्लेटिना मोटर सायकल से संबंधित स्टेटमेंट मांगने लगे. मैनेजर ने उन्हें बताया कि शो रूम के मालिक काम से बाहर हैं और तीन दिन बाद आएंगे. इस पर दोनों व्यक्तियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें और उनके सहयोगी संजू कुमार केकती को गाली-गलौच किया. पंकज नायक ने कहा कि गाली सुनने में असहज होने पर जब उन्होंने विरोध किया तो दोनों ने धमकी दी और उनके शर्ट का कॉलर पकड़कर मारपीट की. इसी दौरान उन्होंने कांउटर पर रखे कंप्यूटर मॉनीटर को भी फेंक दिया जिससे मॉनीटर टूट गया. जांच पड़ताल में आरोपियों ने अपना नाम डोमेन्द्र मरकाम निवासी आमाखोडरा थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम और टामेश्वर परते निवासी रेलवाही सराईटोला थाना बिरसा म0प्र0 बताया.
Loading...

