डोंगरगांव : कुमुद मेमोरियल हॉस्पिटल के दो महिला और एक पुरुष स्टाफ को जन्म प्रमाण पत्र में धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई पूर्व में नाबालिक से जन्मे बच्चे को अवैध रूप से दत्तक दिलाने और अस्पताल स्टाफ के सहयोग से गलत जानकारी देकर नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में हुई है. पूर्व में आरोपी दंपत्ति और बालक को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच में सामने आया कि अस्पताल के स्टाफ को यह जानकारी होने के बावजूद कि बच्चा आरोपी दंपत्ति का नहीं है और अस्पताल में डिलीवरी नहीं हुई थी, उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग किया. डॉ. विजय राज नागवंशी, जो कृष्ण हॉस्पिटल एवं कुमुद मेमोरियल हॉस्पिटल में RMO के पद पर कार्यरत थे, के कहने पर दीपिका यादव, सैमुअल धोके और गेशु देवांगन ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में मदद की. आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया. सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.
Loading...

