राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नबीन को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत राजनांदगांव की उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर श्रीमती किरण साहू ने कहा कि नितिन नबीन का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। उनके नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ परिवारवाद नहीं, बल्कि कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण को महत्व दिया जाता है। भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है। पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और परिश्रम पर विश्वास किया है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बेहतर और जनहितकारी कार्य कर रही है, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
Loading...

