खैरागढ़ - ग्राम दैहान में 1 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की 649वीं जयंती के अवसर पर जन्मदिवस उत्सव का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं और समाजजन की उपस्थिति में कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजू साहू, उप सरपंच ग्राम पंचायत दैहान, लतमार यादव पंच, एम आर ठाकुर गुरुजी, सतीश कुमार टांडेकर, जिला रविदास समाज के सी जी कुशल भांडेकर, रोहित कुमार खरे, सौरव ठाकुर, निलेश कुमार खरे, अनिल कुमार भांडेकर, प्रशांत कुमार चौरे, सचिव जिला रविदास समाज के सी जी नीरू निषाद, पंचपति दैहान सामरत यादव पंच दुरपत आदि प्रमुख अतिथि उपस्थित थे. इस अवसर पर संत शिरोमणि रविदास महाराज के जीवन और उनके शिक्षाओं पर विशेष प्रकाश डाला गया. उपस्थित लोगों ने उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनकी प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए और भजन-कीर्तन के माध्यम से जन्मदिवस को उल्लासपूर्ण बनाया. समारोह में स्थानीय जनता और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संत रविदास महाराज के संदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.
Loading...




