रायपुर। रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस को अब मूकमाटी एक्सप्रेस के नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय राष्ट्र संत पूज्य 108 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। यह परिवर्तन आचार्य गुरुवर श्री समय सागरजी महाराज जी के आशीर्वाद से एवं राज्यसभा सांसद श्री नवीन जैन जी के सतत प्रयासों से संभव हो सका। श्री जैन ने दिनांक 01 अक्टूबर को माननीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी से भेंट कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था, जिसमें रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम बदलकर मूकमाटी एक्सप्रेस किए जाने की मांग रखी गई थी। उल्लेखनीय है कि यह मांग देश के विभिन्न राज्यों से उठ रही थी। सभी भावनाओं और मांगों को संज्ञान में लेते हुए रेल मंत्रालय द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2026 को ट्रेन का नाम मूकमाटी एक्सप्रेस किए जाने के निर्देश जारी किए गए। इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह केवल एक ट्रेन का नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि जैन दर्शन, तप, त्याग और अहिंसा के प्रतीक राष्ट्र संत की स्मृति को राष्ट्रव्यापी सम्मान देने का माध्यम है। इस अवसर पर मैं एवं संपूर्ण जैन समाज की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा माननीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
Loading...

