रायपुर। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन (CJU) के प्रदेश उपाध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु तथा संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े से भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।प्रदेश उपाध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में रायपुर प्रेस क्लब पत्रकार हितों की रक्षा, पत्रकारिता की गरिमा और संगठन की मजबूती के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल और सफल भविष्य की कामना भी की।
Loading...

