खैरागढ़ - छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव (25 वर्ष) के अवसर पर मुढ़ीपार वितरण केंद्र अंतर्गत प्राथमिक शाला प्रांगण में भव्य समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुरुषोत्तम साहू, जनपद सदस्य एवं सभापति मुढ़ीपार, कुमेश साहू सरपंच मुढ़ीपार, सुरेंद्र वर्मा, सरपंच गुमानपुर, नरोत्तम सिन्हा, अध्यक्ष सहकारी समिति, समाजसेवी गौतमचंद जैन, कोमलचंद जैन, ग्राम पटेल जैनेंद्र साहू, केशव साहू, ग्राम पंचायत सचिव भागवत साहू एवं समस्त पंच गण उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई. इसके बाद विद्युत विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। कनिष्ठ अभियंता अतुल सिंह गहरवार ने विभाग की 25 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया. प्रधानमंत् सूर्यघर योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों योगेश सिंह टेकपारखुर्द,चिंताराम कंवर संडोंगरी और कैलाश यादव गर्रापार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. अधिकारियों ने योजनाओं के लाभ प्रक्रिया और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का सफल संचालन विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता सचिन उत्तरवार एवं सहायक अभियंता उत्तम कुमार साहू के मार्गदर्शन में हुआ. कनिष्ठ अभियंता सतीश ठाकुर, छबिलाल साहू, गौतम शील एवं समस्त स्टाफ ने इसमें विशेष भूमिका निभाई. अतिथियों ने विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर, सुलभ और पारदर्शी सेवाएँ प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की. कार्यक्रम के समापन पर पौधा वितरण कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया.
Loading...

