लखैरागढ़। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक साल्हेवारा से चुनकर आई हेमलता मंडावी ने बनाई राजनैतिक पार्टी से दूरी बनाते हुए सोशल मीडीया मे पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने खुद को गोंडवाना महासभा और समाज का प्रत्याशी बताते हुए कहा कि वो सभी के आशीर्वाद से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक साल्हेवारा से जिला पंचायत सदस्य के रूप मे चुनकर आई है। उनकी जीत के बाद से कई लोगो द्वारा उनको भाजपाई और पार्टी से अधिकृत बताया जा रहा है लेकिन यह सच नहीं है। उन्हें गोंडवाना महासभा और समाज ने एक राय बनाकर चुनाव मैदान मे उतारा था और उसी महासभा की सदस्य है। उन्होंने कहा कि ससुराल की राजनैतिक पृष्ठभूमि भाजपा से होने के कारण उन्हें भी भाजपा का बताया जा रहा है यह मिथ्या है। उन्होंने खुद को समाज का प्रत्याशी बताते हुए क्षेत्र विकास और समाज हित मे काम करने का भरोसा दिया है। हेमलता मंडावी के इस बयान जारी कर खुद को भाजपा अधिकृत होने से इनकार करने के बाद से भाजपा नेताओं के उस दावे की पोल खुल रही है जिसमें उन्होंने पांच मे से चार सीट जीतने का दावा किया है।
Loading...

