खैरागढ़। जिले के युवा नेता आयश सिंह ने राजनीति की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी. 2015 में पॉलिटेक्निक कॉलेज खैरागढ़ में हुए छात्र संघ चुनाव में उन्होंने ABVP के पैनल के साथ अहम भूमिका निभाई और जीत हासिल की. इसके बाद उनका राजनीतिक सफर लगातार बढ़ता गया. 2016 से 2018 तक वह शहर युवा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य रहे वहीं 2020 में जिला कार्यसमिति सदस्य और जिला मंत्री युवा मोर्चा राजनांदगांव के पद पर कार्यरत रहे. 2022 में नवीन जिला में उन्हें प्रथम जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जिम्मेदारी दी गई, और 2026 में पुनः उन्हें जिलाध्यक्ष की कमान सौंपा गया। इस दौरान पार्टी द्वारा सौंपे गए हर जिम्मेदारी को उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया है. भविष्य की योजना की बात करें तो उनका लक्ष्य 2026 के खैरागढ़ नगरपालिका परिषद चुनाव और 2028 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का कड़ा संगठन मजबूत करना है। इसके साथ ही क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना उनका प्रमुख उद्देश्य है. उनकी यह यात्रा न केवल अनुभव और नेतृत्व का प्रतीक है बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हुई है.
Loading...




